शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

विसर्ग संधि

प्रश्न - विसर्ग संधि किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए । 
उत्तर - विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार को विसर्ग संधि कहते हैं । जैसे- मनः + रथ = मनोरथ । 
विसर्ग संधि के नियम
1. यदि विसर्ग के बाद च या छ हो तो विसर्ग का श् हो जाता है, ट, होने पर ष् और त,थ होने पर विसर्ग का स् हो जाता है|
: + च या छ= श्
: + ट या ठ = ष्
: + त या थ = स
नि: + चय = निश्चय
नि: + छल = निश्छल
धनु: + टंकार = धनुष्टंकार
नि: + तार = निस्तार
दु: + चरित्र = दुश्चरित्र
2. यदि विसर्ग के पहले हो और उसके बाद किसी वर्ग का तृतीय, चतुर्थ,पंचम वर्ण या य, र, ल, व, ह आए तो विसर्ग का हो जाता है| जैसे –
यशः + गान = यशोगान
मन: + रथ = मनोरथ
मन: + ज = मनोज
सर: + वर = सरोवर
पुरः + हित = पुरोहित
मन: + हर = मनोहर
पय: + धर = पयोधर
यशः + दा = यशोदा
मन: + योग = मनोयोग
तेज: + मय = तेजोमय
वय: + वृध्द = वयोवृध्द
मन: + विकार = मनोविकार
 3. यदि विसर्ग के पहले इकार या उकार हो तथा बाद में क, ख, प, फ,  आए तो विसर्ग का ष् हो जाता है| जैसे –
नि: + प्राण = निष्प्राण
नि: फल = निष्फल
नि: + कपट = निष्कपट
नि: + पाप = निष्पाप


4.यदि विसर्ग के पहले इकार या उकार हो तथा बाद में आ, ग, घ, ध, म, वर्ण आए तो विसर्ग के स्थान पर र या र्  हो जाता है | जैसे –
नि: आशा = निराशा
नि: + धन = निर्धन
दु: + आत्मा = दुरात्मा
दु: + गुण = दुर्गुण
नि: + मल = निर्मल
दु: + घटना = दुर्घटना
  5. यदि विसर्ग के पहले अ हो तथा बाद में क, ख, प, फ, में से कोई वर्ण हो तो विसर्ग में कोई परिवर्तन नहीं होता | जैसे –
प्रात: + काल = प्रातःकाल
पय: + पान = पय:पान
अंत: + करण = अन्तःकरण
अध: + पतन = अधःपतन
6.यदि विसर्ग के पहले इ या उ हो तथा बाद में आए तो के स्थान पर औए के स्थान पर हो जाता है, जैसे –
नि: + रव = नीरव
नि: + रस = नीरस
नि: + रोग = नीरोग
दु: + राज = दूराज
7. यदि विसर्ग के पहले और बाद में हो तो हो जाता है और बाद वाले  का लोप होकर  (ऽ) का चिन्ह लग जाता है | जैसे –
प्रथमः + अध्याय = प्रथमोऽध्याय
स: + अहम = सोऽहम   
8. यदि विसर्ग के पहले अ या आ हो और बाद में आए तो विसर्ग का स् हो जाता है, जैसे –

नमः + कार = नमस्कार
भाः + कार = भास्कर




15 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. आपका उत्तर विसर्ग संधि के नियम 4 में स्पष्ट किया गया है । ध्यान से देखें, पढ़ें और प्रयोग करें।

      हटाएं
    2. Nisseem me Kaun si sandhi hoga,,,, please answer

      हटाएं
  2. उत्तर
    1. कः कः=कर्क: एकदम गलत है । अपने ब्लॉग के माध्यम से गलत जानकारी प्रेषित न करें । कः कः की संधि नहीं होगी ।

      हटाएं
  3. बेकार है, अगर इसमें संधियों के नाम दिए होते तो और अच्छा होता।

    जवाब देंहटाएं
  4. Kya kisi ne 10 ke sanskrit board exam ka paper dekha vo paper mane 45 minutes me pura kar diya aaj exam tha bohot easy tha cbse 2 topper of sanskrit to me hi karunga aur first mera dost sohel karenge

    जवाब देंहटाएं
  5. No. 5 & 8 are contradictory
    5. यदि विसर्ग के पहले अ हो तथा बाद में क, ख, प, फ, में से कोई वर्ण हो तो विसर्ग में कोई परिवर्तन नहीं होता
    8. यदि विसर्ग के पहले अ या आ हो और बाद में क आए तो विसर्ग का स् हो जाता है
    If नमः + कार = नमस्कार then why प्रात: + काल is not प्रातस्काल ?

    जवाब देंहटाएं