सोमवार, 11 दिसंबर 2017

संधि किसे कहते हैं

प्रश्न - संधि किसे कहते हैं?

उत्तर -  संधि का शाब्दिक अर्थ है - मेल या संयोग  । अर्थात दो वर्णों के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है या परिवर्तन होता है , उसे संधि कहते हैं ।( वर्णों के बारे में अन्य ब्लॉग में जानकारी दी गई है )
संधि में दो बातें उल्लेखनीय है- 
1.सन्धि दो वर्णों के बीच होता है। 
(अ) स्वर और स्वर के साथ मेल या 
(ब  स्वर और व्यंजन के साथ या 
(स)  व्यंजन  और स्वर के साथ या 
(द) विसर्ग और स्वर या व्यंजन के साथ   
2. सन्धि होने पर शब्द का अर्थ बदल जाता है ।    
जैसे - 
1. विद्या + आलय = विद्यालय  ( आ +आ = आ ) 
2. हिम +  आलय = हिमालय ( अ + आ  = आ ) 
3. विद्या + अर्थी  =  विद्यार्थी    ( आ + अ   = आ )
4. भानु + उदय  = भानूदय     ( उ + उ   =  ऊ )
5. गिरि + ईश  = गिरीश         (इ + ई    = ई  ) 
6. नर + इंद्र   =  नरेन्द्र             ( अ + इ  = ए )
7. जगत + नाथ  = जगन्नाथ   ( त् + न  = न्न ) 
8. उत् + योग = उद्योग             ( त् + य = द )
9. अभि  + सेक = अभिषेक     ( इ + से = षे )
10.आ + छादन = आच्छादन  ( आ +छा = च्छा ) 
11. निः + चर  = निश्चर              ( : (विसर्ग) का श ) 
12. तपः + भूमि = तपोभूमि  ( : (विसर्ग) का ओ ) 
उपर्युक्त उदाहरणों में 
1. उदाहरण  क्रमांक 1  से 6  तक स्वर से स्वर का मेल हुआ है। 
2. उदाहरण क्रमांक 7  एवं 8 में व्यञ्जन से व्यञ्जन का मेल हुआ है। 
3. उदाहरण क्रमांक 9   एवं10  में स्वर से  व्यञ्जन का मेल हुआ है। 
4. उदाहरण क्रमांक 11   एवं 12  में विसर्ग  से व्यञ्जन का मेल हुआ है। 

प्रश्न - संधि और समास में क्या अंतर है ?(समास की विस्तृत जानकारी समास के ब्लॉग में दी गई है )

उत्तर - सन्धि और समास में अन्तर - 
1. सन्धि वर्णों का मेल है  जबकि समास शब्दों (पदों) का मेल है। 
जैसे - रमा + ईश = रमेश [ आ + ई = ऐ ]
पीतांबर में  पीत  और अंबर दो पद हैं। इसका विग्रह होता है -पीला अम्बर  
2. सन्धि में वर्णों के मेल से वर्ण परिवर्तन भी होता है , जबकि समास में दो पदों के बीच के कारक  चिन्ह या समुच्चय बोधक अव्यय या प्रत्यय का लोप हो जाता है। 
जैसे- जगत् + नाथ = जगन्नाथ (सन्धि ) 
 राजा का पुत्र  = राजपुत्र  ( समास )  
3.सन्धि को अलग करने की प्रक्रिया विच्छेद कहलाती है , जबकि समास के पदों को अलग करने की प्रक्रिया विग्रह कहलाती  है।  
जैसे - विद्यालय = विद्या  + आलय  (सन्धि विच्छेद ) 
यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार ( समास विग्रह ) 
  

4 टिप्‍पणियां: